Breaking News

विवाहिता के बंद घर से सारा सामान चोरी

घड़साना। चक 3 जेएम में विवाहिता के घर से अज्ञात चोरों ने सारा सामान चोरी कर लिया। चोर गेहंू और बच्चों के कपड़े तक चुरा कर ले गये। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पुष्पा देवी पत्नी रामकुमार अपने पिता बलराम कुम्हार के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दी कि ससुराल के चक 3 जेएम में उसका खरीदशुदा मकान है। उसने मकान में ताला लगाया हुआ था। 2 जून को वह पुलिस को साथ लेकर अपने मकान में गई, तो उसका लगाया ताला टूटा हुआ था। वहां नया ताला लगा हुआ था।
ताले को तोड़ कर जब वह घर में गई, तो सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का ताला टूटा हुआ था। कागजातों का सूटकेस, सर्दी के बिस्तर, 6 चारपाई, गैस सिलेण्डर, बर्तन, 8 क्विंटल गेहूं, बच्चों की छोटी साइकिल, लोहे की चार गार्डर, सोने-चांदी के आभूषण, बच्चों के कपड़े, डाकघर की पासबुक सामान गायब था। अज्ञात व्यक्ति उसके घर सामान चोरी करके ले गये।


No comments