जिला चिकित्सालय की पुलिस चौकी को मिले स्टाफ
श्रीगंगानगर। राजकीय जिला चिकित्सालय की पुलिस चौकी में स्टाफ की कमी से होने वाली परेशानियों को देखते हुए जिला कलक्टर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। इसमें जिला कलक्टर ने पुलिस अधीक्षक से चौकी में स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक को दिए मांगपत्र में जिला कलक्टर ने बताया कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएस कामरा ने राजकीय जिला चिकित्सालय की पुलिस चौकी में स्टाफ की कमी से होने वाली परेशानियों का जिक्र किया था। पीएमओ ने बताया कि चौकी स्टाफ न होने से व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन में दिक्कत आती है। जिला कलक्टर ने इसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक से पुलिस चौकी में स्टाफ लगाने अथवा आवश्यक कार्रवाई करते हुए इससे अवगत करवाने के लिए निर्देशित किया है।

No comments