सड़क हादसे में कैमिस्ट की मौत, पत्नी व बच्च्े घायल
- हरिद्वार से लौट रहा था परिवार
चूनावढ़। पदमपुर मार्ग पर गांव ततारसर के निकट बीती रात सड़क हादसे में पदमपुर के कैमिस्ट की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कैमिस्ट की पत्नी व दो बच्चे घायल हो गये। घायलों को जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
चूनावढ़ पुलिस के हवलदार धर्मपाल ने बताया कि 50 वर्षीय विमल जैन पुत्र पृथ्वीचंद जैन निवासी पदमपुर अपनी पत्नी पुष्पा देवी, पुत्र छवि व बेटी मोक्षिता के साथ कार से हरिद्वार गये हुए थे। यह परिवार रात को वापिस पदमपुर लौट रहा था। गांव ततारसर के निकट सड़क पर अचानक पशु आने पर कार नियन्त्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
गंभीर रूप से घायलों को जिला मुख्यालय पर स्थित सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां इलाज के दौरान विमज जैन ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी व बच्चों को परिजन निजी हॉस्पीटल में ले गये। विमल जैन पदमपुर में जैन मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान करते थे। परिवार सहित हरिद्वार में स्नान करके वापिस लौटते समय हादसा हो गया। हादसा रात करीब दो बजे का है। पुलिस ने आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे को लेकर मर्ग दर्ज की जा रही है।

No comments