ईद पर दिल्ली में बवाल
- कार की चपेट में आए कई नमाजी, बसों में तोडफ़ोड़
नई दिल्ली। जहां एक ओर बुधवार को देशभर में ईद का त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है, वहीं दिल्ली के खुरेजी चौक पर सुबह हंगामा हो गया। इसके बाद से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह खुरेजी मस्जिद के पास ईद की नमाज के दौरान एक कार ने अचानक कई लोगों को कुचलकर घायल कर दिया। इसके विरोध में एक समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और बसों पर पथराव किया। इस दौरान तीन बसें बुरी क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, हंगामे के मद्देनजर घटनास्थल और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है।
यहां के निवासियों का आरोप है कि नमाज पढऩे के दौरान एक होंडा सिटी कार ने नमाजियों को टक्कर मार दी। इलाके के लोगों की मानें तो हादसे में 16 से 17 लोग घायल हुए हैं, वहीं पुलिस को अभी तक एक भी घायल नहीं मिला है।
इस घटना के कारण इलाके में तनाव बढ़ गया है, जिससे भारी संख्या में इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हंगामे के दौरान घटनास्थल के आसपास गुजर रहे वाहन फंस गए। इससे काफी देर तक जाम लगा रहा। वहीं, मुस्तैद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
पुलिस का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है। लोगों को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। यही वजह है कि बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल हालात पर नजर रखे हुए हैं।
कार से लोगों को कुचलने का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह वाहन चालक तेजी से गलियों से होकर जा रहा है और लोग उसके पीछे भाग रहे हैं। हैरानी की बात है कि तंग गली में भी कार तेजी से गुजर रही है।

No comments