Breaking News

किसानों ने किया एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन, मांगा मुआवजा

रायसिंहनगर। अखिल भारतीय किसान सभा व किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में आज किसान रायसिहंनगर पब्लिक पार्क में इक_े हुए और यहां से जुलूस के रूप में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के समक्ष पहुंचे। यहां काफी संख्या में उपस्थित किसानों ने मृतक किसान को 20 लाख रु. मुआवजा देने, किसानों की कुर्की बंद करने, समेजा नहर को शीघ्र बांधकर उसमें पानी छोडऩे की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस ने इन्हें एसडीएम कार्यालय में घुसने नहीं दिया, लेकिन किसानों के विरोध को देखते हुए वे कुछ नहीं कर सके। यहां काफी देर तक किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष कालू थोरी, राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य श्योपतराम मेघवाल, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष राकेश ठोलिया, किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता सुभाष सहगल, अमर सिंह बिश्रोई, सरपंच लोकेन्द्र कुलडिय़ा, विजय रेवाड़, सुभाष डागला सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। एसडीएम को दिए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।


No comments