Breaking News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा

-सात यात्रियों की मौत, 40 से अधिक घायल
आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह बस भीषण हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हैं। इन्हें आगरा के अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे।  हादसा आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 27 के समीप हुआ। बताया गया है कि सवारियों से भरी बस बिहार से राजस्थान के जयपुर जा रही थी।माइलस्टोन 27 के समीप चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित हो गई।  अनियंत्रित बस आगे चल रहे रेत से भरे ट्रक से टकराई गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही बस के परखच्चे उड़ गए। बस में चीख-पुकार मच गई। घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

No comments