Breaking News

अलवर की मत्स्य यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक

- लिखा- कैसा लगा पाक आर्मी का सरप्राइज 27 फरवरी को
अलवर। राजस्थान के अलवर की राजऋषि भृतहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की वेबसाइट शुक्रवार को हैक कर ली गई। मोहम्मद बिलाल के नाम से इस वेबसाइट को हैक किया गया। जिसके साथ साइट पर पाकिस्तान तुर्की जिंदाबाद भी लिखा गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करने और विशेषज्ञों की सलाह ली। जिसके बाद इसे सही किया गया। जानकारी के अनुसार, हैक होने के बाद साइट पर पाकिस्तान और तुर्की के झंडे की फोटो भी लगाई गई। इसके साथ हैकर ने खुद को टीम पीसीई का सदस्य बताया।  हैकर्स ने पीएम मोदी को कोट करते हुए लिखा कि 'फेंटम 3Ó कब आ रही है कैसा लगा पाकिस्तान आर्मी का सरप्राइज 27 फरवरी को। इसके साथ नीचे लिखा गया कि अब भी सुकून नहीं आया तो दुबारा घुस के देख लो। इसमें साइट हैक करने का कारण बताया गया। वेबसाइट का संचालन कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया।  फिलहाल, वेबसाइट को ठीक कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले दो अप्रेल को भी इसी विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक कर ली गई थी।


No comments