Breaking News

प्रभारी मंत्री कल श्रीगंगानगर आयेंगे

श्रीगंगानगर। शिक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गोविन्द सिंह डोटासरा 15 जून को श्रीगंगानगर में अधिकारियों की बैठक लेगें। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को प्रात: 6 बजे सीकर से रवाना होकर 10.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाहॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में जिले के प्रभारी सचिव  एवं शासन सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा वैभव गलरिया भी उपस्थित रहेगें। बैठक के पश्चात दोपहर 1.30 बजे हनुमानगढ के लिये प्रस्थान करेंगे।


No comments