Breaking News

रक्तदान करना मानवता का सबसे बड़ा गुण है

श्रीगंगानगर। विश्व रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को तपोवन ब्लड बैंक की ओर से सुबह सात बजे जवाहरनगर, इंदिरा वाटिका मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसके उपरांत तपोवन ट्रस्ट प्रांगण में रक्तदान की महत्ता को लेकर सुबह 10:30 बजे संगोष्ठी हुई। इसके उपरांत शिविर में रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया। शिविर में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल व ज्योति कांडा भी मौजूद थे।
संगोष्ठी में तपोवन ब्लड बैंक के अध्यक्ष उदयपाल झाझडिय़ा ने रक्तदान की महत्ता बताई। इस अवसर पर तपोवन ट्रस्ट सचिव सुमेर बोरड़, तपोवन ब्लड बैंक के उपाध्यक्ष निर्मल जैन, डॉ. माया शंकर, तपोवन से जुड़े सुरेंद्र शर्मा, कृष्ण खीचड़, तपोवन ब्लड बैंक स्टाफ जुगल किशोर भट्टड़, राजा राम, कन्हैया लाल, बिरमा, विनोद बागड़वा, दीपक शर्मा, अनिल कुमार, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।


No comments