डॉक्टरों ने हेलमेट पहनकर मरीज देखे
- दो घंटे किया ओपीडी का बहिष्कार
जयपुर। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को देशभर में डॉक्टरों ने सांकेतिक हड़ताल की। राजस्थान में भी डॉक्टरों ने अलग-अलग जगह एक से दो घंटे ओपीडी का बहिष्कार किया। इस दौरान हनुमानगढ़ में डॉक्टरों ने हेलमेट पहनकर मरीज देखे। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार का मजबूत कानून बनाकर चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चत करनी चाहिए। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले राजकीय व निजी चिकित्सको ने काला दिवस मनाया। डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। इसमें कहा गया कि चिकित्सको के साथ हो रही हिंसक घटनाओं चिकित्सक वर्ग में रोष है। डॉ. निशांत बतरा ने बताया कि उक्त घटना के विरोध में समस्त चिकित्सको ने केंद्रीय आह्वान पर आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने बताया कि जहां निजी चिकित्सको ने आपातकालीन सेवाओ के अलावा 2 घंटे तक अपनी ओपीडी सेवाएं बंद रखी।

No comments