मॉडर्न क्रिकेट में थ्रो का महत्व बहुत बढ़ गया है : जॉनी बेयस्र्टो
लंदन। इसमें शायद ही किसी को शक है कि पिछले कुछ समय में क्रिकेट में फील्डिंग का महत्व काफी तेजी से बढ़ा है। इस बारे में हमें एक बेसिक नियम सिखाया गया- अगर आप करीब 80 मील यानी 129 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सटीक थ्रो करते हैं, तो भले ही आप विकेट से 60 यार्ड दूर हों, बल्लेबाज के आउट होने की काफी ज्यादा संभावना रहती है। अब ये कैसे पता चले कि हमारा थ्रो इस रफ्तार तक पहुंच रहा है कि नहीं इसके लिए टीमें फील्डिंग में अनोखी तरकीब अपना रही हैं। फील्डिंग कोच बेसबॉल ग्लव्स पहनकर तो पहले से ही फील्डिंग की ड्रिल कराया करते थे, अब वे खिलाडिय़ों के इन ग्लव्स के भीतर पेस सेंसर फिट करते हैं।

No comments