Breaking News

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच देखने पहुंचे माल्या को भीड़ ने घेरा

-चोर-चोर के नारे लगाए
लंदन। भगोड़ा विजय माल्या रविवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने के लिए लंदन के ओवल ग्राउंड पहुंचा। मैच खत्म होने के बाद जैसे ही स्टेडियम से बाहर आया तो भीड़ ने उसे घेर लिया और चोर-चोर के नारे लगाए। इस दौरान माल्या की मां ललिता भी साथ थी। भीड़ ने बैंकों की रकम वापस करने के लिए नारेबाजी की। माल्या ने मीडिया से कहा, 'मैं सिर्फ मैच देखने आया हूं। यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मां को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।Ó माल्या पिछले साल सितंबर में भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच देखने भी ओवल पहुंचा था। तब टीम इंडिया के कुछ समर्थकों ने उसे देखकर 'चोर-चोरÓ के नारे लगाए थे। माल्या इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम से मिलना भी चाहता था, लेकिन तब सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी थी।

No comments