Breaking News

विवेक आश्रम से दो किशोर लापता

श्रीगंगानगर। मोहनपुरा मार्ग पर स्थित विवेक आश्रम से दो किशोर लापता हो गये। सदर पुलिस ने आश्रम की रिपोर्ट पर बच्चों के लापता होने पर मुकदमा दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एएसआई ताराचंद गोदारा ने बताया कि आश्रम की ऋतु बाला साध्वी ने रिपोर्ट दी कि 15-16 वर्षीय सलमान व दीपक आश्रम में रहते थे। इनके परिजनों का कोई पता नहीं है। 1 जून को दोनों किशोर लापता हो गये। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस दोनों किशोरों की तलाश करवा रही है।


No comments