Breaking News

रिक्शा चालक की हत्या

- बाग में नग्र अवस्था में मिली लाश
अबोहर। गांव पक्का सीडफार्म में रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश नग्र अवस्था में बाग में मिली। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें व अन्य सामान पड़ा था।
जानकारी के अनुसार बाग में शव की होने की सूचना मिलने पर सीडफार्म चौकी प्रभारी आत्माराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पहचान 40 वर्षीय राज कुमार उर्फ राजू पुत्र मुंशीराम निवासी पक्का सीडफार्म के रूप में की। सूचना मिलपे वा सिटी 1 थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गये।
मृतक की पत्नी शारदा व अन्य परिजनों ने राज कुमार की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य मोनू ग्रोवर के सहयोग से शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए कहा कि इस मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


No comments