Breaking News

स्वास्थ्य विभाग में फिर शुरू हुई अधिकारियों के तबादलों की चर्चा

- आगामी दिनों मेें तबादला सूची जारी होने की संभावना
श्रीगंगानगर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर से अधिकारियों के तबादलों की चर्चा शुरु हो गई है। इन चर्चाओं के अनुसार आगामी दिनों में विभागीय अधिकारियों की तबादला सूची जारी हो सकती है। इसमें गंगानगर जिले के भी अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने से पहले स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हुए थे। उसके बाद अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद विभागीय अधिकारियों के तबादला होने की चर्चा है। खासकर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुर्सी पर विराजने वाले अधिकारियों के बदले जाने की अधिक संभावना जताई जा रही है।
इनमें ऐसे अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो कई वर्षांे से एक ही जगह पर जमे बैठे हैं। इस चर्चा के अनुसार गंगानगर जिले के स्वास्थ्य विभाग में भी फेरबदल हो सकता है। कुछ बड़े अधिकारियों के तबादले होने की संभावना है।


No comments