रिहाई की मांग को लेकर जारी रहेगा वकीलों का धरना
श्रीगंगानगर। महिला पुलिस थाना में अपनी बच्ची के साथ गलत हरकत करने के मामले में गिरफ्तार वकील की रिहाई के लिए बार संघ श्रीगंगानगर के आह्वान पर वकीलों का धरना जारी रहेगा।
बार संघ अध्यक्ष जसवीरसिंह मिसन ने बताया कि सोमवार सुबह हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जब तक गिरफ्तार विनोद की रिहाई नहीं होती, तब तक वकीलों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही सीआईडी सीबी के जांच अधिकारियों के समक्ष मजबूती से पक्ष रखने के लिए गठित समिति में अन्य सदस्यों का मनोनयन करने पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता काशीराम रिणवां को उक्त आंदोलन का संयोजक बनाया गया है। उन्हीं के नेतृत्व मेें आंदोलन और कमेटी संघर्ष करेगी।

No comments