दुल्हन को करवानी थी ऐश
ट्रक चालक ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी
श्रीगंगानगर। बीकानेर के कोलायत से बजरी लेकर आ रहे ट्रक चालक युवक ने अपनी नई नवेली दुल्हन को ऐश करवाने के लिए नगदी लूटने की झूठी कहानी गढ़ कर पुलिस की परेड करवा दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ट्रक चालक का झूठ पकड़ कर उसे राउण्डअप कर लिया। कथित घटना राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र में बीरमाना मार्ग की बताई जाती है।
जांच अधिकारी एएसआई जयकुमार भादू ने बताया कि 30 मई को सोनूनाथ पुत्र राजूनाथ निवासी हरदासवाली जैतसर कोलायत से बजरी का ट्रक लेकर राजियासर से बीरवाना जा रहा था। बीरवाना मार्ग पर ट्रक रोक कर उसने सूचना दी कि पिकअप जीप में सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और 30 हजार रुपए की नगदी लूट ली।
सूचना मिलने पर इलाके में नाकाबंदी करवा दी। सीओ विद्या प्रकाश भी मौके पर पहुंच गये। ट्रक चालक सोनूनाथ से पूछताछ की, तो वह बार-बार बयान बदलने लगा। कभी उसने बताया कि पिकअप जीप में सवार लोगों ने ट्रक के केबिन में उसके साथ लाठी से मारपीट की और जेब से 30 हजार रुपए लूट लिए। कभी उसने बताया कि नगदी ट्रक में रखी हुई थी। उसके चोट का कोई निशान नहीं था। इस पर पुलिस ने चालक राजूनाथ से गहनता से पूछताछ की, तो उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही उसकी शादी हुई है। उसे पत्नी को खर्च करने के लिए रुपए देने थे। उसने सोचा कि ट्रक मालिक को नगदी लूटने की जानकारी दे देगा और 30 हजार रुपए वह अपनी पत्नी को दे देगा। जांच अधिकारी श्री भादू ने बताया कि ट्रक चालक सोनूनाथ जब बीरमाना जा रहा था तो सामने से एक ट्रक और आ गया। दोनों चालकों ने अपने-अपने ट्रक को साइड में नहीं किया। दोनों चालक ट्रक बंद करके खड़े हो गये।
ऐसे में रास्ता बंद हो गया। इसी दौरान पीछे से आई पिकअप जीप के चालक ने सोनूनाथ को फटकार लगाई कि ट्रक को साइड में करके रास्ता छोड़ो, उसे आगे जाना है। इसके बाद सोनूनाथ ने अपना ट्रक साइड में कर लिया, लेकिन सोनूनाथ ने खुद की बेज्जती समझ ली। उसने पिकअप चालक को सबक सिखाने और 30 हजार रुपए की राशि खुद की जेब में डालने के लिए लूट की झूठी सूचना दे दी। चालक ने जिस पिकअप जीप का नम्बर बताया, वह जीप तो जोधपुर में चल रही थी। ऐसे में पुलिस ने चालक की साजिश का पर्दाफाश कर दिया। हालांकि पुलिस ने चालक सोनूनाथ की सूचना पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन यह मामला झूठा पाया गया है।

No comments