Breaking News

शातिर अपराधी अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार

सूरतगढ़। राजियासर पुलिस ने आज दोपहर एक शातिर अपराधी को अवैध पिस्तोल सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
एएसआई जयकुमार भादू ने बताया कि गश्त के दौरान राजेश तरड़ पुत्र रामेश्वर बिश्रोई निवासी वार्ड नम्बर 22 खाजूवाला को काबू करके उसके कब्जा से 12 बोर देसी पिस्तोल व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।  राजेश तरड़ इलाके में बड़ी वारदात करने की फिराक में था। राजेश तरड़ पूर्व में भी अवैध हथियारों सहित पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ मारपीट करने, हत्या का प्रयास करने व आम्र्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

No comments