परिजनों के बयान दर्ज किए
गर्भवती महिला के मामले में सीडी की जांच अधिकारियों को सौंपी
श्रीगंगानगर। राजकीय जिला चिकित्सालय मेें प्रसव के लिए आई गर्भवती महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजने के मामले मेें गर्भवती के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही प्रकरण की फुटेज से संबंधित सीडी जांच के लिए चिकित्सा अधिकारियों को सौंपी गई है।
जांच कमेटी के सदस्य ने बताया कि गर्भवती नीरु बाला के पति व परिजनों की शिकायत पर महिला चिकित्सक व स्टाफ को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। महिला चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना चौधरी ने जांच कमेटी को दिए जवाब में नीरु बाला के पति व परिजनों पर ही दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया। इसके बाद जांच कमेटी ने नीरु बाला के पति गुरप्रीत सिंह, सास दर्शना देवी और मौसी सास दलवीर कौर के बयान दर्ज करने की कार्रवाई की।
कमेटी को दिए बयानों में इन लोगों ने अपनी बात दोहराई है। कमेटी सदस्य के अनुसार प्रकरण से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की सीडी प्राप्त हो गई है।
इसे जांच के लिए डीसी प्रेम बजाज, डॉ. अनामिका अग्रवाल और डॉ. संदीप तनेजा को सौंपा गया है। सीडी मेें मौजूद फुटेज के अनुसार परिजन नीरू बाला को लेकर सुबह 9 बजे राजकीय जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी मेें पहुंचे थे।
इसके बाद 11 बजकर 22 मिनट तक यहां रहे। कमेटी द्वारा जांच कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होनी प्रस्तावित है।

No comments