Breaking News

रिद्धि सिद्धि में एसबीआई का एटीएम शुरू

जिला कलक्टर ने किया उद्घाटन
श्रीगंगानगर। विश्व के प्रथम 50 बैंकों में शामिल तथा देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा श्रीगंगानगर की पाश कॉलोनी रिद्धि सिद्धि एनक्लेव प्रथम में आज एटीएम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रकाश एम नकाते द्वारा बैंक के श्रीगंगानगर क्षेत्र के सहायक महाप्रबन्धक देवीलाल मेहरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर बैंक के क्षे.व्य. कार्यालय श्रीगंगानगर के मुख्य प्रबन्धक परमजीत कटारिया, आरएल मीणा, धर्मवीर जवाहरनगर शाखा के सुरेश बैरवा, रविन्द्र पथ शाखा के राकेश व्यास, मण्डी एरिया शाखा के रोबिन पूनिया, पब्लिक पार्क शाखा के शंकर लाल शर्मा, बैंक के एटीएम चैनल मैनेजर सतेन्द्रपाल, उप प्रबन्धक हरीश नागपाल तथा अन्य शाखाओं के अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित थे।
इस मौके पर कॉलोनी के सुनील गोयल, संजय खेमका, राजेन्द्र कुमार सोनी, राोहित जोड़ा, मनोज कुमार, राजेन्द्र बिश्नोई, रणधीर बिश्नोई, वलकौर सिंह, कुलविन्द्र सिंह, सुरेश कुमार बतरा, श्रवण कुमार कटारिया, महावीर करवा, अभय, शेखावत, आशीष चमडिय़ा, रमन बंसल, सुनील दावड़ा, एवं भूपेन्द्र ज्याणी उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त तारा सिंह तथा कालूराम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमीत छाया महीपाल व श्रीमती हिना वधवा ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला कलक्टर ने फीता काटकर एटीएम का उद्घाटन किया। नाम पट्टिका के आनावरण के बाद पौधारोपण भी किया गया। सहायक महाप्रबन्धक ने उपस्थित जनों से बैंक की सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। मुख्य प्रबंधक परमजीत कटारिया ने आभार जताया।

No comments