Breaking News

30 किलो पोस्त सहित दो महिलाएं गिरफ्तार

संगरिया। पुलिस ने रतनपुरा की रोही में चक 3 आरटीपी मॉडल टाउन कॉलोनी में गश्त के दौरान दो महिलाओं को पोस्त चूरा सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थो की तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई रचना बिश्रोई ने बताया कि मॉडल टाउन कॉलोनी में सिर पर प्लास्टिक का थैला लेकर जा रही दो महिलाओं को रोक कर तलाशी ली, तो दोनों थैलों में 30 किलो पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
महिलाओं की पहचान जसवीर कौर पत्नी बिकर सिंह जाति मजबी सिख निवासी गदराना कालांवाली सिरसा हरियाणा व रेखा कौर पत्नी तरसेम सिंह मजबी सिख निवासी पथराला संगत मंडी बठिण्डा के रूप में हुई। दोनों के पास 15-15 किलो पोस्त बरामद हुआ। एसआई रचना ने बताया कि दोनों महिलाओं को आज दोपहर अदालत में पेश करके रिमांड दरयाफ्त किया जायेगा।

No comments