यूआईटी ने नाला बनाया, एलएण्डटी ने बूर दिया
वार्ड नं. 19 की जल निकासी ठप
श्रीगंगानगर। नगर विकास न्यास की ओर से वार्ड नं. 19 में आत्म मारूति गैरेज वाली गली में आस-पास की कॉलोनियों से जलनिकासी के लिए मुख्य नाले का निर्माण पिछले दिनों किया गया। 20 लाख रुपए की लागत से बने इस नाले को अब सीवरेज कार्य के दौरान एलएण्डटी की लापरवाही के चलते मिट्टी से बूर दिया गया है। नाला निर्माण के बाद यूआईटी ने नजदीकी कॉलोनीयों में नालियों का निर्माण कर इनका मिलान नए नाले से किया था।
नाले को मिट्टी से बूर दिए जाने के कारण इन कॉलोनियों की जल निकासी ठप हो गई है। इन कॉलोनियों के लोगों ने अब आरयूआईडीपी व यूआईटी के अधिकारियों से एलएण्डटी की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि एलएण्डटी की ओर से सीवरेज कार्य के दौरान आमजन को होने वाली परेशानी की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। कभी तो मनमर्जी से सड़के खोद दी जाती हैं, तो कभी नाले-नालियों में मिट्टी डालकर जलनिकासी ठप की जा रही है।

No comments