जिला चिकित्सालय में सोलर प्लांट का उद्घाटन
श्रीगंगानगर। चिकित्सालय की छत पर लगाए गए 250 किलोवॉट के सोलर प्लांट का उद्घाटन शनिवार को जिला कलक्टर ने किया। पीएमओ ने बताया कि सोलर प्लान्ट से 10 दिन में उत्पादन हो सकेगा। जिला कलक्टर ने कार्यकारी एजेंसी को निर्देश दिए कि गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। अगले 25 वर्ष तक मेंटीनेंस व संचालन का कार्य संबंधित एजेंसी का होगा।
पूर्व पार्षद अनिल चिडिय़ा की ओर से बनवाए गए टॉयलेट्स के पुनरोद्धार कार्य देखने के बाद जिला कलक्टर ने आई ओपीडी, सर्राफ कॉटेज, एमसीएच यूनिट, एफएनबीसी वार्ड, एमसीएच के नए भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्य के सैम्पल लेते हुए पीडब्ल्यूडी से इसकी गुणवत्ता जांच करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने चिकित्सालय में संचालित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर रोगियों से भोजन के बारे में पूछा। भीमसैन पारीक के जन्मदिन पर नि:शुल्क करवाए जा रहे भोजन के साथ-साथ उन्होंने जनसहयोग से संचालित रसोई की सराहना करते हुए एक महिला रोगी को अपने हाथ से भोजन परोसा। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक (बीकानेर) डॉ. एचएस बराड, डॉ. पवन सैनी, डॉ. प्रेम बजाज, नर्सिंग अधीक्षक सतपाल लकेसर, उदयपाल झाझडिय़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments