गैंगस्टर सम्पत नेहरा व चौहान कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश
- पंजाब पुलिस आरोपियों को लेकर श्रीगंगानगर पहुंची
- जॉर्डन हत्याकांड में शामिल थे दोनो बदमाश
श्रीगंगानगर। मीरा मार्ग पर स्थित एक जिम में कसरत करते वक्त विनोद श्योराण उर्फ जॉर्डन की हत्या करने के आरोपियों गैंगस्टर सम्पत नेहरा व उसके साथी को कड़ी सुरक्षा में आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद पंजाब पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।
जानकारी अनुसार सम्पत नेहरा व आकाश चौहान इन दिनों पंजाब में हत्या, लूट की वारदातों में पटियाला पुलिस के कब्जे में है। सम्पत नेहरा व आकाश चौहान श्रीगंगानगर में हिस्ट्रीशीटर जॉर्डन हत्याकांड में आरोपी हैं। इस केस में तारीख पेशी पर दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर श्रीगंगानगर आई। श्रीगंगानगर पुलिस ने भी कोर्ट परिसर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। श्रीगंगानगर पुलिस की क्यूआरटी टीम भी कोर्ट परिसर में मौजूद रही।
पंजाब पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज उन्होंने न्यायालय में तारीख पेशी पर लेकर आये हैं। पेशी के बाद दोनों को वापिस लेकर पंजाब जा रहे हैं।
गौरतलब है कि सम्मत नेहरा, आकाश चौहान व अंकित भादू ने जिम में अंधाधुंध फायरिंग करके विनोद श्योराण उर्फ जॉर्डन की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने सम्पत नेहरा सहित कई जनों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अंकित भादू फरार हो गया था। पंजाब पुलिस ने मौहाली के निकट मुठभेड़ में अंकित भादू को मार गिराया था।

No comments