रॉबर्ट वाड्रा को राहत, दिल्ली की अदालत ने विदेश जाने की अनुमति दी
नई दिल्ली। सीबीआई की विशेष अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा को इलाज के लिए छह हफ्ते के लिए विदेश जाने की अनुमति दे दी है। बता दें वाड्रा ने दिल्ली के राउस अवेन्यू अदालत में एक मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करवाया था। उनका कहना है कि उनकी बड़ी आंत में ट्यूमर है और उन्हें इलाज के लिए लंदन जाने की इजाजत दी जाए। इससे पहले उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने भी विदेश जाने की इजाजत देने की अपील की थी। बुधवार को वाड्रा ने अदालत से अपना पासपोर्ट वापस करने के लिए कहा ताकि वह बीमारी के निदान और आगे का इलाज करवाने के लिए लंदन की यात्रा कर सकें। हालांकि दिल्ली की अदालत ने वाड्रा की विदेश जाने के आवेदन पर तीन जून तक के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। विदेश जाने की इजाजत वाली अपील पर सुनवाई करते हुए वाड्रा ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल का एक मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करवाया था।

No comments