Breaking News

सचिन पायलट भी लें जोधपुर से मेरे बेटे की हार की जिम्मेदारी- अशोक गहलोत

जोधपुर। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की राजस्थान इकाई में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है। पार्टी के अंदर की गुटबाजी और लड़ाई उस वक्त सतह पर आ गई जब राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीसीसी चीफ और डिप्टी सीएम सचिन पायलट को उनके बेटे वैभव की हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, सचिन पायलट ने गहलोत की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। हालांकि, उन्होंने सीएम गहलोत के बयान पर हैरानगी जाहिर की। एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में गहलोत से पूछा गया कि क्या यह बात सच है कि जोधपुर सीट से वैभव को टिकट दिलाने के लिए पायलट ने ही सलाह दी थी इस पर गहलोत ने कहा कि अगर पायलट ने ऐसा किया तो यह अच्छी बात है। इससे हम दोनों के बीच मतभेद की खबरें खारिज हो जाती हैं। गहलोत ने कहा - 'पायलट ने यह भी कहा था कि वैभव बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे, क्योंकि वहां हमारे 6 विधायक हैं और हमारी कैंपेनिंग अच्छी है। ऐसे में मुझे लगता है कि उन्हें वैभव के हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जोधपुर सीट पर पार्टी की हुई हार का पोस्टमार्टम होगा कि आखिर हम जीत दर्ज क्यों नहीं कर सके।,

No comments