Breaking News

वायुसेना के लापता -32 विमान का मिला मलबा, 13 लोगों की तलाश जारी

नई दिल्ली। वायुसेना का एक एएन-32 विमान सोमवार को असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया है। जिसे खोजने के लिए लड़ाकू विमान सुखोई और स्पेशल ऑप्स विमान ष्ट-130 रवाना हो गए हैं। उसमें चालक दल के सदस्यों समेत कुल 13 लोग सवार थे। वहीं अबमेन्चुका के लिए उड़ान भरने वाले भारतीय वायुसेना के विमान ढ्ढ्रस्न ्रहृ-32 का मलबा मिलने की खबर है।मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एक हेलीकॉप्टरसर्च टीम ने भारतीय वायुसेना ्रहृ-32 के मलबे को देखा है।विमान ने जोरहाट से दोपहर बाद 12।25 बजे उड़ान भरी थी। वह अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग जिले में स्थित मेचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड जा रहा था। रास्ते में अपराह्न एक बजे के करीब संबद्ध एजेंसियों से विमान का संपर्क टूट गया। उसके बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।विमान के गंतव्य तक नहीं पहुंचने पर वायुसेना ने जरूरी कारर्वाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच अन्य यात्री सवार थे।

No comments