Breaking News

ट्रेन की चपेट में आये युवक की मौत

श्रीकरणपुर। बीती गुरुवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए युवक की उपचार के लिए लाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कल रात को गंगानगर से करणपुर आने वाली ट्रेन की चपेट में आने से अमन चांदवानी (27) पुत्र कुन्दनलाल घायल हो गया था।
चपेट में आने के बाद युवक नजदीक की झाडिय़ों में जा गिरा। एक अन्य युवक ने उसे देखा तो फोन कर  एम्बुलैंस को इसकी सूचना दी। एम्बुलैंस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां आरंभिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अमन को उपचार के लिए गंगानगर रेफर कर दिया। गंगानगर आते समय रास्ते में ही अमन की मौत हो गई।


No comments