Breaking News

करणपुर मेंं फिर हुई सड़क दुर्घटना, एक घायल

श्रीगंगानगर (एसबीटी)। । जिले के श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी सड़क दुर्घटना हुई। कार और मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर होने से एक जना घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना पुलिस ने इस मामले में जानकारी होने से इनकार किया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करणपुर थाना क्षेत्र के 49 एफ में गजसिंहपुर रोड पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसमें केसरीसिंहपुर स्थित 7ओ कॉलोनी निवासी बिशनाराम घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल को संभाला और उसे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। सम्पर्क करने पर करणपुर थाना पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया।


No comments