Breaking News

ओपीडी बंद रखकर चिकित्सकों ने जताया हमलों का विरोध

- काली पट्टी बांधकर दिनभर मनाया काला दिवस
श्रीगंगानगर। कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में चिकित्सकों से मारपीट से आक्रोशित आईएमए के आह्वान पर शुक्रवार को जिलेभर के चिकित्सकों ने काला दिवस मनाया। प्राइवेट चिकित्सकों ने आज सुबह 2 घंटे ओपीडी बंद रखते हुए अपने ऊपर हो रहे हमलों का विरोध जताया।
श्रीगंगानगर इकाई अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र भूतना ने बताया कि आईएमए के आह्वान पर चिकित्सकों ने आज काला दिवस मनाया। प्राइवेट डॉक्टर्स ने आज सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी बंद रखते हुए कार्य बहिष्कार किया गया। इनके अलावा सरकारी चिकित्सक भी विरोधस्वरूप काली पट्टी बांधकर हमलों का विरोध किया। डॉ. भूतना ने बताया कि चिकित्सकों के साथ विरोध-प्रदर्शन में नर्सिंग स्टाफ, लैब टैक्नीशियन सहित चिकित्सा सेवाओं से जुड़़ा अन्य स्टाफ भी शामिल रहा।
इससे पूर्व आईएमए ने बीती गुरुवार शाम को एडीएम (सिटी) रघुवीर चौधरी को सुरक्षा की मांग से संंबंधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर  पर  डॉ. भूतना, डॉ. पीयूष राजवंशी, डॉ. अजयकुमार सिंगला, डॉ. मुकेश मेहता, डॉ. करण आर्य, डॉ. सुनील बिश्नोई सहित अन्य मौजूद रहे। डॉ. भूतना ने बताया कि एडीएम को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में चिकित्सकों और स्टाफ की सुरक्षा की मांग की गई है।


No comments