अब 30 जून तक होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर की जा रही गेहूं की खरीद अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह खरीद 16 जून तक की जानी थी।
प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हुई बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद में व्यवधान उत्पन्न हो गया तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप किसानों से गेहूं की खरीद नही हो पाने के कारण केन्द्र सरकार को खरीद अवधि को बढ़ाने के लिये आग्रह किया गया था।

No comments