Breaking News

अज्ञात बाइक सवार युवकों ने छीना महिला का पर्स

- पीडि़ता के पति ने पुलिस थाने में कार्रवाई के लिए परिवाद
रायसिंहनगर। कस्बे के वार्ड नंबर 3 में बीती रात अज्ञात बाइक सवार दो युवक एक महिला का पर्स छीनकर भाग गए। पर्स मेें नकदी, कपड़े सहित जरुरी सामान था। महिला के पति ने पुलिस थाने में कार्रवाई के लिए परिवाद दिया है, लेकिन शुक्रवार दोपहर तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार बीती गुरुवार रात साढे 8 बजे श्वेता गर्ग शनि मंदिर से होते हुए घर जा रही थी। रास्ते में बाइक पर दो अज्ञात युवक आए और झपट मारकर उसका पर्स ले उड़े। श्वेता ने शोर मचाया तो युवक बाइक लेकर फरार हो गए। महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उसके पति नितिन गर्ग ने पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत करवाया। नितिन ने कार्रवाई के लिए पुलिस थाने में परिवाद भी दिया है। इसमें परिवादी ने बताया कि अज्ञात युवक उसकी पत्नी का पर्स लेकर भाग गए। इसमें नकदी, मोबाइल फोन और कपड़े सहित अन्य सामान है।


No comments