Breaking News

अमित शाह पर हमला करना अजय आलोक को पड़ा महंगा जेडीयू प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के तेजतर्रार नेता और प्रवक्ता अजय आलोक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अजय आलोक ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी. अजय आलोक ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी विचारधारा पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खा रही है, जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. अजय आलोक ने मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो उनके लिए शर्मिंदगी का कारण नहीं बनना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है. आलोक का यह इस्तीफा गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करने के बाद आया है. माना जा रहा है कि अमित शाह पर निशाना साधने के चलते ही अजय आलोक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है।


No comments