जेल में मोबाइल पर बात कर रहा था बंदी
- तीन बंदियों पर मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़। जिला कारागृह में बंदियों द्वारा मोबाइल इस्तेमाल करने की एक और घटना सामने आई है। जेल प्रहरी ने एक बंदी को मोबाइल पर बातचीत करते पकड़ लिया। मोबाइल पर बात करने का इंतजार कर रहे दो अन्य बंदियों को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया है।
जंक्शन पुलिस के अनुसार कारागृह प्रहरी अनिल कुमार पुत्र सांवलराम की रिपोर्ट पर बंदी राजाबली पुत्र शाहनवाज मुसलमान, घोलूराम पुत्र ओमप्रकाश वाल्मीकि व अकबर अली पुत्र गुलाम कादर मुसलमान के खिलाफ 42 कारागृह अधिनियम व 506 भादंसं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई गुरबचन सिंह को सौंपी गई है।
गौरतलब है कि सुरक्षा प्रहरी जेल में राउण्ड ले रहा था, तभी बंदी मोबाइल पर बातचीत कर रहा था।

No comments