प्रतिभा खोज परीक्षा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम हटाया
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम हटा दिया है। इस बारे मेें सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य गणित व विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कला एवं वाणिज्य प्रतिभा खोज परीक्षा का नाम बदलकर राज्य स्तरीय गणित व विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा और राज्य स्तरीय कला एवं वाणिज्य प्रतिभा खोज परीक्षा कर दिया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्रवृत्ति प्रभारी अधिकारी संजय सेंगर ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत परीक्षा के नाम के आगे से पंडित दीन दयाल उपाध्याय का नाम हटा दिया गया है। गौरतलब है कि दसवीं-बारहवीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। भाजपा सरकार ने इस परीक्षा के आगे पंडित दीन दयाल उपाध्याय का नाम जोड़ा गया था। अब सरकार बदलते ही वापस परीक्षा के नाम में बदलाव किया गया है।

No comments