Breaking News

घटने लगी उबर और ओला के कारोबार की रफ्तार, किराया भी बढ़ा

बेंगलुरु। ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली ओला और उबर की ग्रोथ की रफ्तार घटने लगी है। इंडस्ट्री के ऐनालिस्ट्स का कहना है कि पिछले छह महीनों में डेली राइड्स केवल 4 पर्सेंट बढ़कर 35 लाख से करीब 36.5 लाख पर पहुंची हैं। यात्रियों की परेशानी इजाफा हुआ है और उन्हें अब कैब के लिए औसत 12-15 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है, जो दो वर्ष पहले 2-4 मिनट का था। इसके साथ ही बड़े शहरों में नॉन-पीक आवर्स में किराए भी 15-20 पर्सेंट बढ़ गए हैं। राइड की संख्या पर ओला और उबर ने कोई टिप्पणी नहीं की। उबर के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारा राइड्स बिजनस भारत और दक्षिण एशिया में अच्छा बढ़ रहा है। हमारा मानना है कि ट्रांसपोर्ट का भविष्य शेयर्ड, मल्टी-मोडल और इलेक्ट्रिक में है।

No comments