Breaking News

रेलवे से सफर करते वक्त ऐसे बुक करें सस्ते में अच्छा खाना

नई दिल्ली। रेलवे से सफऱ कर रहे हैं तो इस बार में जरूर जान लें. इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ट्रेन में सफर करने वालों को अलर्ट करते हुए कहा है कि अगर आप ट्रैवल खाना और रेल यात्री जैसी अनाधिकृत वेबसाइट्स या फिर ऐप से खाना मंगवाते है तो उसकी क्वालिटी, सही मात्रा और डिलीवरी को लेकर उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी. यात्री को सबसे पहले द्गष्ड्डह्लद्गह्म्द्बठ्ठद्द.द्बह्म्ष्ह्लष्.ष्श.द्बठ्ठ साइट पर जाना होगा, जहां उसे पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (पीएनआर) नंबर भरना पड़ेगा. ड्रॉप मीन्यू में उसे रेलवे स्टेशंस की सूची में अपना स्टेशन बताना होगा. आगे वेंडर मीन्यू और खाने के दाम सामने आएंगे. अब जिस वेंडर से खाने में जो भी मंगाना हो, उसे चुनें. आगे पेमेंट का तरीका पूछा जाएगा, जिसके बाद ऑर्डर कन्फर्म होगा. ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद यात्री के पास ई-मेल और मैसेज भी आएगा, जिसमें ऑर्डर का ब्यौरा होगा. वेरिफिकेशन के लिए यात्री के नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा. यात्री को इसके बाद खाने की डिलीवरी के दिए गए समय से दो घंटे पहले एक और मेल और मैसेज आएगा.

No comments