Breaking News

स्वीगी ने शुरू की नई सर्विस, अब एडवांस में बुक करें पूरे महीने का टिफिन

नई दिल्ली। फूड डिलिवरी स्टार्टअप स्2द्बद्दद्द4 ने ग्राहकों तक घर पर खाना बनाने वालों, टिफिन सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑर्गेनाइज्ड वेंडर्स द्वारा तैयार खाना पहुंचाने के लिए एक नई सर्विस शुरू की है. इसके लिए स्वीगी ने एक नया ऐप स्विगी डेली लॉन्च किया है. इस बारे में स्विगी के सीईओ श्रीहर्षा मजेटी ने कहा कि घर पर खाना बनाने वालों और ऑर्गेनाइज्ड वेंडर्स के साथ मिलकर स्विगी डेली घर के खाने की बढ़ती डिमांड को पूरा करने की कोशिश करेगी. स्वीगी ने बयान में कहा कि स्विगी डेली के जरिए यूजर्स खाने की एडवांस में भी बुकिंग करा सकेंगे. इसके अलावा डेली, वीकली या मंथली सब्सक्रिप्शन भी ले सकेंगे.

No comments