सस्ते में मिलेगा ज्यादा मात्रा में गेहूं-चावल और चीनी
नई दिल्ली। मोदी सरकार गरीबी रेखा से नीचे वाले राशन कार्ड धारकों को हर महीने एक किलो अतिरिक्त चीनी, गेंहू और चावल दे सकती है. दरअसल, फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के पास अभी पिछले साल का ही स्टॉक पड़ा हुआ है. मानसून के आने से पहले पुराने स्टॉक को खत्म करना है क्योंकि नया स्टॉक कई जगह खुले में रखा हुआ है. इसलिए खाद्य मंत्रालय ने यह प्रस्ताव पेश किया है, जिस पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है. यह अतिरिक्त अनाज और चीनी भी सब्सिडी पर दिया जाएगा. 16.3 करोड़ लोगों को होगा फायदा-इस योजना के अमल में आने से कुल 16.3 करोड़ परिवारों को फायदा होगा..

No comments