Breaking News

अंसल के प्रमोटरों के खिलाफ गैरजमानती वॉरंट

मुंबई। लखनऊ की एक अदालत ने अंसल एपीआई के प्रमोटर्स सुशील अंसल और प्रणव अंसल की गिरफ्तारी के लिए उनके खिलाफ गैरजमानती  वॉरंट जारी किया है। अंसल एपीआई के प्रमोटरों के खिलाफ गैरजमानती वॉरंट कंपनी के एक कस्टमर की तरफ से दाखिल फर्जीवाड़े की शिकायत के आधार पर जारी किया गया है। लखनऊ के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने इस मामले में कंपनी के दो एग्जिक्यूटिव्स के खिलाफ भी गैरजमानती वॉरंट जारी किए हैं। लखनऊ पुलिस ने ईटी को बताया कि अंसल फिलहाल फरार हैं। उनका कोई अता-पता नहीं है। सुशील अंसल कंपनी के चेयरमैन हैं जबकि प्रणव अंसल उसके वाइस चेयरमैन हैं।

No comments