Breaking News

ऐड बढ़ाने के लिए देश में कंटेंट क्रिएटर्स का बेस बढ़ाएगा टिकटॉक

बेंगलुरु। चीन के शॉर्ट-विडियो ऐप्लिकेशन टिकटॉक की योजना भारत में अपना कंटेंट क्रिएटर्स बेस बढ़ाने और डायवर्सिफाई करने की है। टिकटॉक की मुख्य पहचान अभी भी शॉर्ट म्यूजिक विडियो बनाने, शेयर करने वाले ऐप की है। हालांकि, अब वह इसे बदलने की कोशिश कर रहा है। टिकटॉक को उम्मीद है कि इससे ज्यादा विज्ञापन लाने में मदद मिलेगी। टिकटॉक ने रविवार को अपने प्लैटफॉर्म पर प्तमायटिकटॉकस्टोरी नाम के कैंपेन की शुरुआत की। इसका मकसद अधिक से अधिक भारतीयों को कुकिंग, डु-इट-योरसेल्फ, स्पोट्र्स, डांसिंग और सिंगिंग पर 15 सेकेंड के विडियो बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

No comments