अडानी को 6 एयरपोट्र्स सौंपने की मंजूरी जुलाई में
नई दिल्ली। नीलामी प्रक्रिया से देश में छह हवाई अड्डों के संचालन का जिम्मा हासिल कर चुकी अडानी एंटरप्राइजेज को दोबारा मोदी सरकार बनने के बाद अब इस काम के लिए औपचारिक रूप से कॉन्ट्रैक्ट दिए जा सकते हैं। एविएशन मिनिस्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए कैबिनेट से अगले महीने मंजूरी ली जा सकती है।एक अधिकारी ने बताया, 'मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान इन प्रॉजेक्ट्स के लिए बोली प्रक्रिया पूरी की गई थी।Ó उन्होंने बताया, 'तब कार्यकाल पूरा हो जाने के कारण कैबिनेट इस मामले को मंजूरी नहीं दे सकी थी और मिनिस्ट्री का नोट कैबिनेट सचिवालय ने स्वीकार नहीं किया था। हम यह नोट दोबारा भेजेंगे।

No comments