जेट एयरवेज के दो ऑपरेशनल क्रेडिटर्स ने दिवालिया अदालत में याचिका दायर की
मुंबई। जेट एयरवेज के दो ऑपरेशनल क्रेडिटर्स ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया अदालत में याचिका दायर की है। अगर इन्हें स्वीकार कर लिया जाता है तो जेट एयरवेज को कर्ज देने वाले बैंक भी इस प्रक्रिया से जुड़ सकते हैं। शमन वील्स प्राइवेट लिमिटेड और गग्गर एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड ने नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) में जेट एयरवेज से अपना पैसा रिकवर करने के लिए आवेदन दिया है। सरकार और बैंक अभी तक जेट एयरवेज के लिए किसी रेजॉलूशन प्लान तक नहीं पहुंच पाए हैं, जबकि कंपनी ने पांच महीने पहले से डिफॉल्ट करना शुरू कर दिया था।

No comments