Breaking News

अंग्रेजों ने भी मनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न, हिंदी गाने पर थिरकीं विदेशी युवतियां

लंदन। ओवल मैदान में खेले गए क्रिकेट वल्र्डकप 2019 में अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया. पहली पारी में भारत ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के शानदार शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवरों में 316 रनों पर सिमट गई. ओवल के मैदान में हर तरफ भारतीय फैंस ही नजर आए. जहां देखो वहां नीला नीला दिखाई दिया. पूरे स्टेडियम में भारतीय फैन्स अपनी टीम को चीयर करते दिखाई दिए. लेकिन यह नजारा सिर्फ स्टेडियम में ही नहीं दिखा. स्टेडियम के बाहर भी टीम इंडिया के फैंस बॉलीवुड के गानों पर थिरकते नजर आए.

No comments