स्मिथ को पड़ रही थी गालियां, विराट से देखा न गया और कर दिया काम
नई दिल्ली। विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों के बीच तनातनी जगजाहिर हैं. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कोहली बदल गए हैं. उन्हें अच्छा नहीं लगता कि कोई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को मैदान में गालियां दे. ओवल के मैदान पर जब दर्शकों ने स्टीव स्मिथ को गालियां दी तो खुद विराट ने माफी मांगी. दरअसल हुआ ये कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने भारतीय पारी के आखिरी ओवरों के दौरान स्टीव स्मिथ को बाउंड्री पर फील्डिंग के लिए तैनात किया. जैसे ही स्मिथ बाउंड्री पर गए तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने हूटिंग करना शुरू कर दिया और उनके खिलाफ 'चीटर-चीटरÓ के नारे लगाए. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जब ये देखा और सुना तो उन्होंने दर्शकों को रोका व ऐसा नहीं करने को कहा. मैच के बाद जब विराट मीडिया के सामने आए तो उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उन्हें ये अच्छा नहीं लगता कि कोई इस तरह का बर्ताव करे.

No comments