Breaking News

युवराज सिंह आज कर सकते हैं संन्यास का ऐलान

नई दिल्ली। भारत के 2011 विश्व कप में नायक रहे युवराज सिंह के संन्यास लेने को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है. उन्होंने सोमवार को साउथ मुंबई होटल में मीडिया को बुलाया है. जिससे अटकलें लगायी जा रही हैं कि वो संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. भारत के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटरों में से एक युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और वो आईसीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी ट्वेंटी20 लीग में फ्रीलांस कैरियर बनाना चाहते हैं. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने हाल में बताया था कि युवराज अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास के बारे में सोच रहे हैं. इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ''वो बीसीसीआई से बात करना चाहेगा और जीटी20 (कनाडा) और आयरलैंड व हालैंड में यूरो टी20 स्लैम में खेलने के बारे में चीजें स्पष्ट बरना चाहेगा क्योंकि उन्हें इसमें खेलने की पेशकश मिल रही हैं.   युवराज इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. यही कारण है कि वो अपनी भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. बता दें कि साल 2000 में डेब्यू करने वाले युवराज ने जून 2017 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. युवराज को 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी-20 इंटरनेशेनल खेलने का अमुभव है.


No comments