Breaking News

20 जून को होगी त्रस्ञ्ज कांउसिल की बैठक

 -चोरी रोकने के लिए ये कदम उठाने की तैयारी
नई दिल्ली। मोदी सरकार-2 के दूसरे कार्यकाल में जीएसटी काउंसि की पहली बैठक 20 जून को होगी. वित्त मंत्रालय कंपनी से कंपनी के बीच खरीद-फरोख्त के लिए एक केंद्रीकृत सरकारी पोर्टल पर ई-इनवॉइस क्रिएट करने की प्रस्तावित व्यवस्था पर विचार कर सकता है. 50 करोड़ रुपये या उससे अधिक के कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए जरूरी करने का प्रस्ताव पास हो सकता है. त्रस्ञ्ज की चोरी पर अंकुश लगाने के लिये यह कदम उठाने की योजना है. इस प्रस्ताव पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स काउंसिल की 20 जून को होने वाली अगली बैठक में राज्यों के साथ परामर्श कर निर्णय किया जाएगा. कंपनियों की ओर से प्रस्तुत विवरणों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2017-18 में 68,041 कंपनियों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दिखाया. इन कंपनियों का जीएसटी में योगदान 66.6 फीसदी रहा . जीएसटी भुगतान करने वाली कुल इकाइयों में ऐसी कंपनियों का हिस्सा केवल 1.02 फीसदी है पर क्च2क्च इनवॉइस निकालने के मामले में इनकी हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

No comments