नरेगा श्रमिकों को पूरी मजदूरी दिलाने का प्रयास
श्रीगंगानगर। सरकारी तंत्र की आपराधिक लापरवाहियां कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नरेगा मजदूरों के प्रति शोषण व अन्याय के जारी सिलसिले को उखाड़ फेंकने के लिए आईडीपी नरेगा यूनियन के मंच पर नरेश शर्मा ने हल्ला बोला है। पिछले रोज गोविंदपुरा पंचायत में दो सभाएं हुई। इन सभाओं में लामबंद लोगों ने पूरी मजदूरी लेने की पहल शुरू कर दी। एक सभा विद्यालय प्रांगण पर हुई तो दूसरी सभा महियांवाली रोड पर समाधि के पास। शर्मा ने कहा कि नरेगा के श्रमिकों को उनका पूरा हक दिलाया जाएगा।

No comments