Breaking News

सूने मकान से नगदी व जेवरात चोरी

- एक परिवार के तीन जनों पर संदेह
श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी की सिद्धी विनायक कॉलोनी श्यामनगर में स्थित सूने मकान से नगदी व जेवरात चोरी हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार श्रीप्रकाश निर्मल पुत्र गौरीशंकर निवासी मकान नम्बर 40 सिद्धी विनायक ने रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित बीकानेर में रहता है। उसने अपने मकान की सार-संभाल की जिम्मेदारी अपने साले नरेश सोनी को दे रखी है।
गत दिवस उसका साला नरेश सोनी मेरा मकान संभालने गया, तो बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था, लेकिन भीतर से कुण्डा टूटा हुआ था। अंदर देखा तो कमरे के गेट का ताला टूटा हुआ था। बैड के बॉक्स से सोना-चांदी के जेवरात व नौ हजार रुपए की नगदी गायब थी। पुलिस ने बताया कि श्रीप्रकाश निर्मल ने आशंका जताई कि उसके मकान में राजा चौहान, प्रिंस चौहान, सविता चौहान ने चोरी की है, लेकिन हवलदार बालूराम ने परिवाद की जांच में पाया कि नामजद लोगों ने चोरी की वारदात नहीं की। अज्ञात लोगों ने चोरी की है। चोरों ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की तारें भी तोड़ दी।


No comments