Breaking News

बीकानेर ले जाई जायेंगी जब्त पॉलीथिन

श्रीगंगानगर। बीते कुछ माह के दौरान नगर निकायों की ओर से बाजार में कार्यवाही कर जब्त की गई प्रतिबंदित पॉलीथिन थैलियां बीकानेर पहुंचाई जायेंगी। जहां एक सीमेंट प्लांट में इनका निस्तारण होगा। स्वायत शासन विभाग की ओर से इसके लिए दिशानिर्देश जारी करने के बाद श्रीगंगानगर नगरपरिषद को जिले के लिए नोडल संग्रहण केन्द्र बनाया गया है। जिलेभर की नगरपालिकाओं से तीन दिन में पॉलीथिन थैलियां नगरपरिषद में मंगवाई जायेंगी। यहां से इन्हें बीकानेर भिजवाया जायेगा। सहायक अभियंता सौरभ गुप्ता ने बताया कि नगरपरिषद स्टोर की ओर से उन्हें केवल 35 किलो पॉलीथिन की जानकारी दी गई है, जबकि बीते वर्षांे के दौरान नगरपरिषद के विभिन्न दलों द्वारा क्विंटलो पॉलीथिन थैली जब्त की गई थी।


No comments